सरायकेला/ Pramod Singh आगामी दीपावली और छठ पर्व को लेकर सरायकेला थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की. इस दौरान लोगों को सुरक्षा और शांति का संदेश दिया गया.

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आम जनता में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है.
उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय जनता की सेवा में तत्पर है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें. थाना पुलिस ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं. शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस अधिकारी और जवानों की तैनाती की जाएगी.

प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें.
थाना प्रभारी ने कहा कि सभी नागरिक मिलजुल कर त्योहार मनाएं और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
