सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही योजनाओं की प्रगति का विस्तृत निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए गए.

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले के अधिकतम ग्राम पंचायतों को जल्द से जल्द हर घर नल-जल योजना से कवर किया जाए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन अभियंताओं के क्षेत्र में नल-जल कवरेज कम है, उनकी 15 दिनों की वेतन निकासी रोक दी जाए.
उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ODF+ योजनाओं का नियमित निरीक्षण करने और प्रगति की सतत समीक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया. उन्होंने ग्राम पंचायतों की स्टार रेटिंग बढ़ाने और अधिकतम गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने पर जोर दिया.
बैठक में बच्चों की व्यक्तिगत और सामूहिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल और आंगनबाड़ी में School Sanitation & Hygiene Education कार्यक्रम को सशक्त बनाने पर भी बल दिया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विद्यालय समय में बच्चों की स्वच्छता का नियमित आकलन किया जाए और सप्ताह में कम से कम एक दिन स्वच्छता जागरूकता गतिविधि अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए.
बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक अभियंता, जिला समन्वयक (SBM-JJM), सभी कनीय अभियंता, वॉश कोऑर्डिनेटर और जिला स्वच्छता समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
