सरायकेला: राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. देशभर में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की जा रही है. इधर सरायकेला समाहरणालय सभागार में भी शोकसभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा एवं अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. शोकसभा में सभी अधिकारियों और कर्मियों ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उनके योगदान को याद किया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की.

विज्ञापन
