सरायकेला/ Pramod Singh कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा गुरुवार को सरायकेला पहुंचे. जहां उन्होंने अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया. उनके स्वागत में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने पुष्प गुच्छ भेंट किया. इस दौरान उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कतार में खड़े सभी सिपाहियों की पोशाक और कैप का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने एसडीपीओ से विधि- व्यवस्था की जानकारी ली और लंबित मामलों की समीक्षा की. डीआईजी ने सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून- व्यवस्था की स्थिति का भी मूल्यांकन किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस मौके पर गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

