सरायकेला- खरसावां जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सोमवार को 11 ग्राम- पंचायतों में जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई.

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय बहुल ग्रामों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, पात्र लाभार्थियों की पहचान कर त्वरित सेवा प्रदान करना और सेवा संतृप्ति सुनिश्चित करना है.
आज कहां- कहां लगे शिविर*
सरायकेला प्रखंड: मुड़कुम, खरसावां प्रखंड: रीडिंग, कुचाई प्रखंड: गोमियाडीह, राजनगर प्रखंड: गम्हरिया, कुज्जू, गम्हरिया प्रखंड: डूडरा, यशपुर, चांडिल प्रखंड: रसुनिया, नीमडीह प्रखंड: टेंगाडीह ईचागढ़ प्रखंड: मौसाडा, कुकरू प्रखंड: बेरासीसीरूम.
विभागों से संबंधित आवेदन
शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पीएम जनमन, आयुष्मान भारत, वन अधिकार अधिनियम, पेंशन योजनाएँ, मनरेगा, जल जीवन मिशन, जनधन योजना, राशन कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना आदि शामिल थीं. साथ ही सभी पात्र लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त कर चयनित लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया.

