सरायकेला/ Parmeshwar Gorai उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने बुधवार को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत अवस्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में संचालित शैक्षणिक और सहशैक्षणिक गतिविधियों का स्थलीय अवलोकन किया.


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत छात्राओं से शैक्षणिक संवाद स्थापित किया और गणित, विज्ञान और मानविकी विषयों पर संक्षिप्त शिक्षण सत्र का संचालन किया. उन्होंने छात्राओं को जटिल विषयों को सरलता से समझने हेतु व्यवहारिक सुझाव प्रदान किए और विषयों की व्यावहारिक उपयोगिता और संभावित करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन भी प्रदान किया. उपायुक्त ने पुस्तकालय अवलोकन के उपरांत निर्देशित किया कि विभिन्न विषयों की उत्कृष्ट, ज्ञानवर्धक और करियर उन्मुख पुस्तकों की सूची तैयार करते हुए पुस्तकालय को समृद्ध किया जाए. उन्होंने विद्यालय परिसर की नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और सभी कक्षाओं में स्वच्छता प्रबंधन हेतु आवश्यक उपकरण और सामग्रियों की छात्राओं तक सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन कर छात्राओं के मानसिक और शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा सहित संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी और विद्यालयों के प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे. इससे पूर्व उपायुक्त ने चांडिल प्रखंड स्थित केजीबीवी का भी निरीक्षण किया. मीडिया से बातचीत के क्रम में उपयुक्त नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि गम्हरिया कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के आसपास हुए अतिक्रमण को जल्द खाली कराया जाएगा इसकी शिकायत पूर्व में भी मिलती रही है. वही विद्यालय के पठन-पाठन पर उन्होंने संतुष्टि जताई और कहा कुछ जरूरी दिशा- निर्देश दिए गए हैं. जिले में लगातार हो रहे बारिश के सवाल पर उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. जिला प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने को तैयार है. वही किसानों के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल बारिश अच्छी हो रही है उम्मीद है कि इस बार फसल भी अच्छी होगी.
बाईट
नीतीश कुमार सिंह (डीसी- सरायकेला)

