सरायकेला: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए लोगों से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए.

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए. साथ ही सभी योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, भारत रबर रिक्लेम रिफ्रैक्ट्री, आदित्यपुर द्वारा फैक्ट्री एक्ट का उल्लंघन करने तथा कार्यरत कर्मियों को निर्धारित वेतन न देने, टायो कॉलोनी गम्हरिया में टाटा स्टील के क्वार्टरों की मरम्मत एवं सफाई न होने, बिरसा मुंडा स्टेडियम की गैलरी का किराया निर्धारण सुधार, तथा खरसावां शहीद पार्क एवं खरसावां पंचायत सचिवालय के आसपास सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जैसे विविध विषय शामिल थे. उपयुक्त ने खरसावां शहीद के आसपास हुए अतिक्रमण मामले पर संज्ञान में लेते हुए खरसावां सीओ को जांच के आदेश दिए.
अलावा,जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कई आवेदन शिकायत के रूप में प्राप्त हुए। सभी शिकतों को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर शीघ्र निष्पादन करें. उपायुक्त ने सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें.

