आदित्यपुर/ Sumeet Singh शुक्रवार को जिले के उपायुक्त कांड्रा, गम्हरिया एवं आदित्यपुर के अखाड़ों का निरीक्षण करने पहुंचे. जहां उनके साथ एसडीओ राम कृष्ण कुमार एवं संबंधित थाना प्रभारी भी मौजूद रहे.

बता दें कि रामनवमी उत्सव के बाद शुक्रवार को विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा. जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच उपायुक्त ने क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों का निरीक्षण कर जायजा लिया.
video
उपायुक्त ने बताया कि तमाम अखाड़ा समितियों द्वारा सरकारी दिशा- निर्देशों के तहत विसर्जन जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अखाड़ा समितियां तैयारी कर रही है. उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में अखाड़ा विसर्जन जुलूस निकालने की अपील की. उन्होंने कहा जिला प्रशासन पूरी तरह से अखाड़ा समितियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है. सभी अखाड़ों की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस दौरान अखाड़ा समितियों द्वारा उपायुक्त सहित तमाम पदाधिकारियों का पारंपरिक स्वागत भी किया गया.
बाईट
अरवा राजकमल (उपायुक्त सरायकेला- खरसावां)

Exploring world
