सरायकेला (Pramod Singh) वर्ष 2022 में वज्रपात से मरने वाले कुकड़ू अंचल के दो मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गई. राज्य आपदा मोचन निधि से उपायुक्त कार्यालय के तत्वाधान से उक्त राशि आश्रितों को प्रदान की गई है.

विज्ञापन
इसके तहत तिरूल्डीह थाना के गांव डेरे में 5 अगस्त 2022 को घटी वज्रपात की घटना में मृत व्यक्ति की पत्नी कुंती महतो को 400000 तथा तिरूल्डीह थाना अंतर्गत ही चौड़ा गांव में 4 अगस्त 2022 को वज्रपात की घटना में मृत व्यक्ति की पत्नी लक्ष्मी सिंह मुंडा को 400000 की अनुग्रह अनुदान राशि जिला प्रशासन की ओर से प्रदान की गई है. यह राशि आश्रितों के खाते में डाल दी गई है.
विज्ञापन

