सरायकेला/ Pramod Singh जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने सोमवार की सुबह 10:45 बजे खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम के बीईओ सहित बीआरसी के सभी कर्मी नदारद पाए गए.


विज्ञापन
डीईओ ने बीईओ सहित बीआरसी के सभी कर्मियों के वेतन निकासी पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है. डीईओ के इस कार्रवाई के साथ शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
