सरायकेला/ Pramod Singh जिला के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय केवीपीएसडी बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन में मूढी़ खिलाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने स्पष्टीकरण मांगा है. जारी किए गए स्पष्टीकरण में डीईओ ने प्रधानाध्यापक के वेतन को अगले आदेश तक स्थगित करते हुए 24 घंटा के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. साथ ही मध्याह्न भोजन में अनियमितता बरतने पर एक तरफा कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही है.

पत्र में कहा गया है कि विश्वसनीय सूत्रों द्वारा सूचना दिया गया कि उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा शुक्रवार को विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को मध्याह्न भोजन में मूढ़ी खिलाया गया है. जो कि विभाग द्वारा निर्धारित माध्याह्न भोजन मेनू का उलंघन है. साथ ही यह घोर अनियमितता को भी प्रदर्शित करता है. इस संबंध में डीइओ ने उक्त प्रधानाध्यापक को 24 घंटे के अंदर अधो हस्ताक्षरी कार्यालय में सशरीर उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.

