सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक सहित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में पीडीएस, खाद्यान्न आपूर्ति, दाल- भात योजना, डाकिया योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, चावल दिवस, सोना सोबरन धोती- साड़ी योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ई- केवाईसी तथा अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि विभागीय योजनाओं का उद्देश्य पात्र लाभुकों को समय पर लाभ देना, किसानों को उचित मूल्य उपलब्ध कराना तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं के संचालन में गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन और लाभुकों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाए. बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराएं. राशन वितरण की शिकायतों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें. सभी राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी और आधार-सीडिंग सुनिश्चित करें. अपात्र कार्डधारियों का नाम हटाएं. धान विक्रय का भुगतान समय पर करें. डीलर टैगिंग और री-टैगिंग का प्रचार-प्रसार करें. कम प्रतिशत वितरण करने वाले डीलरों को नोटिस दें.
आयुष्मान भारत योजना में पात्र लाभुकों को जोड़कर कार्ड वितरण में तेजी लाएं. गोदामों की साफ- सफाई, सुरक्षित भंडारण, सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने कहा कि सभी योजनाओं में पारदर्शिता, समयबद्धता और लाभुकों की सुविधा सर्वोपरि होनी चाहिए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
