सरायकेला/ Pramod Singh गुरुवार को समाहरणालय परिसर के बाहर 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कैंटीन का शिलान्यास किया गया. शिलान्यास कार्यक्रम में सरायकेला विधायक के प्रतिनिधि सनंद आचार्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

इस मौके पर उन्होंने बताया कि अभी तक समाहरणालय में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को चाय- नाश्ता और भोजन के लिए बाहर जाना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी. कैंटीन के निर्माण के बाद सभी को परिसर में ही सुविधाजनक और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी.
सनंद आचार्य ने कहा कि कैंटीन में लोगों की मांग के अनुसार शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की जाएगी. इससे दूर- दराज से आने वाले लोगों के साथ- साथ रोजाना कार्यालय आने वाले कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे.
उन्होंने कहा कि यह पहल समाहरणालय में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है और निर्धारित समय में कैंटीन निर्माण का कार्य पूरा कराया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
