सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ एवं मांगें प्रस्तुत कीं.


उपायुक्त ने सभी आवेदनों को नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में जिन समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, उनमें प्रमुख हैं— सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-3 दुआनसाई निवासी की पुत्री का नामांकन कक्षा-3 में राइट टू एजुकेशन (आरटीई) अधिनियम के तहत कराने, राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ योजना से जोड़ने, राजनगर प्रखंड के टिंटिडीह गाँव के एकल बच्चे को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने, गम्हरिया अंचल में दाखिल- खारिज (म्यूटेशन) कराने और नीमडीह प्रखंड के बेरासी सुरंग गाँव में दुर्गा पूजा आयोजन हेतु अनुमति प्रदान करना.
इसके अतिरिक्त कांड्रा थाना क्षेत्र में अबुआ आवास योजना के तहत निर्माण कार्य में हो रहे स्थानीय अवरोध को रोकने तथा परंपरागत ग्राम प्रधान के पुत्र को ग्राम प्रधान चुने जाने पर परंपरागत ग्राम प्रधान का दर्जा देकर सम्मान राशि देने जैसी मांगें भी सामने आईं.
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार में प्रस्तुत सभी प्रतिवेदनों को विभागीय अभिलेख में संधारित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
