सरायकेला: डीसी नीतीश कुमार की पहल पर लंबे अरसे बाद आदित्यपुर- कांड्रा सड़क पर बचे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगने का काम शुरू हो गया है. आपको बता दें कि उक्त सड़क पर प्रतिदिन लाखों लोग आवाजाही करते हैं, ऐसे में यह जानकारी काफी राहत भरी है कि सड़क के 15.5 किलोमीटर में अब सभी हिस्सों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है.

पहले सितम्बर 2011 में JRDCL द्वारा केवल 6.9 किलोमीटर सड़क में ही पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई थी, जबकि बाकी 8.5 किलोमीटर में घनघोर अंधेरा रहता था. इससे सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ती जा रही थीं.
सामाजिक संगठन जनकल्याण मोर्चा द्वारा कई बार पत्राचार करने के बाद भी बाकी सड़क पर प्रकाश नहीं था. वर्तमान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और झारखंड सरकार के पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार के प्रयासों से अब इस सड़क पर 8.5 किलोमीटर लंबाई में नए स्ट्रीट लाइट लगाए जा रहे हैं. यह कार्य CSR के तहत किया जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा के समय भी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के प्रयास से दर्जनों स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई गई थी, जिससे आम लोगों को काफी सहूलियत मिली.
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी आरकेएफएल द्वारा सड़क पर 12 मीटर ऊंचे अंडरग्राउंड स्ट्रीट लाइट पोल हर 35 मीटर की दूरी पर लगाए जा रहे हैं. इस योजना के तहत लगभग 260 स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जाएंगे और इसे तीन महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है.
सामाजिक संगठन जनकल्याण मोर्चा आदित्यपुर, झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत और आरकेएफएल कंपनी की सराहना की है.
ओम प्रकाश, अधिवक्ता एवं अध्यक्ष, जनकल्याण मोर्चा आदित्यपुर एवं जलाडो ने बताया कि सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और नागरिकों की सुरक्षा बेहतर होगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
