सरायकेला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने मंगलवार को समुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उनके साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग भी थे.

इस दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस की विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इसके तहत मल्टीपर्पस हॉल, वेयर हाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, भवन की स्थिति, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन सिलेंडर, इत्यादि की जाँच करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए गए.
उपायुक्त ने वेयरहाउस में किए जाने वाले एफएलसी की तैयारियों का समीक्षा कर एफएलसी अंतर्गत किए जाने वाले सभी कार्यों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में संपन्न कराने के निर्देश दिए.
मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शोभा उपाध्याय एवं एसएमपीओ नंदन उपाध्याय भी थे.

Exploring world
