सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत के प्रशासक द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी राशि के गबन करने के आरोपों की उपायुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं. अपर उपायुक्त को जांच की जिम्मेवारी दी गई है.

विज्ञापन
मालूम हो कि मंगलवार को नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने नगर पंचायत के प्रशासक द्वारा नगर विकास विभाग द्वारा नप को उपलब्ध कराया गया आवंटन मद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी राशि का गबन का मामला उठाया था. जिसमे प्रशासक द्वारा नप कार्यालय के लिए जो समान की खरीदारी की गई है उसका मूल्य बाजार मूल्य से कई गुणा अधिक बताया गया है. इस खबर को इंडिया न्यूज़ वायरल ने प्रमुखता से उठाया था.

विज्ञापन
