खरसावां: सरायकेला- खरसावां जिले के सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह ने मंगलवार को खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सीएचसी में पदस्थापित सभी कर्मी मौजूद पाए गए.

विज्ञापन
सिविल सर्जन ने बताया कि यह निरीक्षण उपायुक्त के निर्देश पर किया गया है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सीएचसी के चिकित्सक डॉ कन्हैया लाल की लापरवाही से एक मरीज की मौत हो गई थी. मरीज को जब सीएचसी लाया गया था, उस समय डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित थे. इस मामले में डॉक्टर को स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा. सिविल सर्जन ने कहा कि सीएचसी में इन्फ्रास्ट्रक्चर के अलावा बाकी सभी व्यवस्था ठीक है. जबतक सीएचसी को नया अस्पताल भवन नहीं मिल जाता, तबतक यह पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हो सकेगा.

विज्ञापन
