सरायकेला/Promod kumar सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर नीतिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को अंचल स्तरीय क्राइम मीटिंग हुई. बैठक में थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के लिए कई निर्देश दिए गए. इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह ने थाना प्रभारियों को अफीम के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, डायल 112 सेवा के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने, नियमित गश्त करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा.

उन्होंने अड्डेबाजी, मादक पदार्थ और पशु तस्करी पर अंकुश लगाने, साथ ही अवैध शराब और जुआ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सिंह ने स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहन चेकिंग अभियान को और प्रभावी बनाने की बात कही.
इसके अलावा सक्रिय अपराधियों के सत्यापन पर भी जोर दिया गया। नितिन कुमार सिंह ने ठंड के मौसम में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा और सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह मौजूद रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
