सरायकेला/ Pramod Singh शुक्रवार को सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह अपने कार्यालय कक्ष में सरायकेला, खरसावां एवं राजनगर के थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. नितिन कुमार सिंह ने पुराने कांडों के त्वरित निष्पादन करने, लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन करने का निर्देश दिया.

उन्होंने मोहर्रम पर्व को लेकर अपने- अपने थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने सड़क हादसों व नशाखोरी के खिलाफ वृहद अभियान चलाने को कहा. अंचल निरीक्षक ने लंबित कांडों में तेज गति से अनुसंधान पूर्ण कर कांडों का विधिवत तरीके से निष्पादन करने का भी निर्देश दिया. मौके पर सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रमन विश्वकर्मा, कुचाई थाना प्रभारी, राजनगर थाना प्रभारी, सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार मौजूद थे.

