चौका: थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटदुलमी गांव से एक 16 वर्षीय किशोर बाबूलाल सिंह मुंडा, पिता नवकिशोर सिंह मुंडा बीते एक सप्ताह से लापता है. वह लगभग सात दिन पहले घर से निकला था और अब तक वापस नहीं लौटा है.

विज्ञापन
परिजनों द्वारा कई जगहों पर खोजबीन की गई, परंतु अब तक कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है. इस संबंध में चौका थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी बाबूलाल सिंह मुंडा के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल 9973210829 या 9693822050 नंबर पर संपर्क कर पुलिस को सूचित करें.
चौका थाना ने यह भी आग्रह किया है कि इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए, जिससे किशोर की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके.

विज्ञापन
