चांडिल: पुलिस ने मंगलवार को अनुमंडल कोर्ट के समीप अपहरण की नीयत से मारपीट कर दो युवकों को घायल कर टीएमएच में भर्ती करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. गिरफ्तार अपराधियों में मानगो गुलाब बाग निवासी महताब अंसारी और आजाद नगर निवासी रियाज अहमद शामिल है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी डिलसन बिरुआ ने बताया कि कांड के उद्वेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ चांडिल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अन्य की तलाश जारी है.
मालूम हो कि पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद के मामले में मंगलवार को जमशेदपुर के गोलमुरी मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद सैयद आरिफ और कपाली डांगोडीह निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद शाबान का अपहरण कर पिटाई के बाद टीएमएच में ले जाकर भर्ती कर दिया था. अपराधियों ने उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिए थे. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और मामले से जुड़े दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि इसमें और भी लोग शामिल थे जिसकी तलाश को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

