चांडिल/ Sumangal Kundu चैत्र नवरात्र का आज महासप्तमी पूजा है. देशभर में माता के कालरात्रि स्वरूप की पूजा पूरे विधि- विधान के साथ हो रही है. इधर चांडिल में भी श्री श्री 108 खिलाई चंडी सार्वजनिक वासंती पूजा कमेटी द्वारा महा सप्तमी के मौके पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें करीब 500 महिलाएं शामिल हुई.

विज्ञापन
चांडिल के बामनी नदी घाट से पवित्र जल लेकर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई इस दौरान पूरे चांडिल का माहौल भक्तिमय नजर आया. कलश यात्रा चांडिल पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए कॉलेज मोड़ स्थित माता के मंदिर पहुंची. यात्रा में कमेटी के सदस्य एवं भक्त भी शामिल रहे.
विज्ञापन

