चांडिल/ Sumangal kundu(kebu) : नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देश अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को चांडिल में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को खास कर महिला बच्चे और दिव्यांगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजना से जुड़ने के लिए जागरूक किया गया. मंगलवार को चांडिल अनुमंडल न्यायालय से प्रभात फेरी निकाली गई जो चांडिल डेम रोड स्थित चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज तक गई.

अधिवक्ता महेंद्र कुमार महतो ने बताया कि 100 दिनों तक चलाई जाने वाले इस जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा. इस दौरान लोगों को जन कल्याणकारी योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी और योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसके साथ ही लोगों को विधिक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी.
इस मौके पर एसडीजेएम अमित आकाश सिन्हा, अधिवक्ता महेंद्र कुमार महतो, देवाशीष कुंडू,
संजय साह,अशोक कुमार झा,कमलेश कुमार सिंह, विश्वनाथ कालिंदी, कमल कांत महतो, सुभाष चंद्र महतो, संजय कुमार महतो, आदि शामिल थे.

Exploring world
