सरायकेला/ Pramod Singh बिरसा मुंडा स्टेडियम में चार दिवसीय चंपाई कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 18 फरवरी से किया जाएगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है.

टूर्नामेंट के आयोजन की जानकारी लीपु माहंती ने दी. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1.31 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 91 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी. इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को बाइक प्रदान की जाएगी.
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में आठ- आठ ओवर के मैच खेले जाएंगे और आईसीसी के सभी नियम लागू रहेंगे. टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीमों का निबंधन 12 फरवरी तक किया जाएगा. चंपाई कप क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. आयोजकों को उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ- साथ क्षेत्र में क्रिकेट को नई पहचान दिलाएगी.

