सरायकेला/ Pramod Singh दुर्गा पूजा के दौरान उत्कृष्ट व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सरायकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ नगर क्षेत्र की सभी पूजा कामेटियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है. चेंबर के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सामुदायिक समन्वय के कारण उत्सव बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ.


मनोज चौधरी ने बताया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किए गए प्रयासों की सराहना करता है. इस सम्मान का उद्देश्य अधिकारियों को आगे भी शहर के विकास, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है. चेंबर ने इसे प्रशासन और व्यावसायिक समुदाय के बीच सहयोग की भावना को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है. उन्होंने कहा यदि गलत कार्यों में आप किसी की आलोचना करते हैं तो बढ़िया करने पर सराहना भी करनी चाहिए. इसमें कोई शक नहीं की सीमित संसाधनों के बीच पुलिस- प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा एवं दशहरा संपन्न कराया. इसके लिए पुलिस- प्रशासन और पूजा कमेटियां बधाई के पात्र हैं, उनका सम्मान जरूरी है ताकि उनका मनोबल ऊंचा रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
