सरायकेला (Pramod Singh) बुधवार की शाम करीब 7: 00 बजे के आसपास सरायकेला- टाटा टाटा मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत साहिबगंज के समीप एक ट्रक संख्या JH09AK- 8362 के चालक ने अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी उसके बाद उक्त मार्ग से गुजर रहे एसडीपीओ हरविंदर सिंह की गाड़ी में टक्कर मारने का प्रयास किया, गनीमत रही कि एसडीपीओ के चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और बड़ी घटना टल गई.

घटना के बाद एसडीपीओ ने ट्रक रुकवा कर खुद जांच की जहां एसडीपीओ ने पाया कि ट्रक चालक नशे में धुत है उसका नाम पूछने पर महेश मुंडा बताया जो रामगढ़ का रहने वाला है. एसडीपीओ ने तत्काल सरायकेला थाने को इसकी सूचना दी. जहां मौके पर पहुंची सरायकेला थाना पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने ट्रक से शराब की एक बोतल भी बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि ट्रक चालियामा प्लांट जा रहा था, तभी यह घटना हुई. उधर घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया.

