सरायकेला: श्री गणेशाय सेवा सदन, कोलाबीरा के तत्वावधान में आगामी 9 नवंबर (रविवार) को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, कोलाबीरा में छठवां रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष संस्था ने 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है। रक्तदाताओं के लिए नाश्ता एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है, साथ ही सभी रक्तदाताओं को दीवार घड़ी उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी.

इस वर्ष संस्था की एक विशेष मानवीय पहल यह है कि— किसी भी अस्पताल में भर्ती मरीज को यदि रक्त की आवश्यकता होगी, तो क्लब के पदाधिकारी स्वयं अस्पताल जाकर मरीज के बेड तक रक्त पहुंचाने का कार्य करेंगे। यह कदम संस्था के मानवतावादी दृष्टिकोण को दर्शाता है.
कार्यक्रम का उद्घाटन जिले की एसडीएम द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के बुद्धिजीवी, समाजसेवी और प्रशासनिक अधिकारीगण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए क्लब द्वारा डोर-टू-डोर प्रचार अभियान आज से प्रारंभ कर दिया गया है.
आयोजित पत्रकार सम्मेलन में क्लब के अध्यक्ष श्री चंदन महतो, सलाहकार समिति सदस्य जयप्रकाश महतो, केशव महतो, मुड़िया पंचायत के मुखिया लखेंद्र हांसदा, तथा अल्पसंख्यक समुदाय के समाजसेवी जुबेर आलम उपस्थित थे.
Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
