सरायकेला/ Pramod Singh स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला की टीम ने अंडर 17 और अंडर 15 दोनों वर्गों में जीत हासिल की. प्रतियोगिता में प्रखंड के 19 टीमों ने हिस्सा लिया था.

विजेता टीमों को सम्मानित किया गया.
विजेता टीमों को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने शील्ड देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि खेलकूद से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी होता है.

इन टीमों ने जीता खिताब.
अंडर 17 बालक वर्ग: एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला.
अंडर 17 बालिका वर्ग: उउवि तितरबिला.
अंडर 15 बालक वर्ग: एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला.
अंडर 12 बालिका वर्ग: उउवि भद्रुडीह.
अंडर 12 बालक वर्ग: एसटीआर संजय.
*प्रतियोगिता में शामिल टीमों के नाम.*
अंडर 17 बालक वर्ग: एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला, उउवि हुदू, उउवि पठानमारा, उउवि तितरबिला, उउवि भद्रुडीह, मॉडल स्कूल सरायकेला और एसटीआर संजय.
अंडर 17 बालिका वर्ग: उउवि पठानमारा, उउवि तितरबिला, उउवि भद्रुडीह और केजीबीवी सरायकेला.
अंडर 15 बालक वर्ग: मवि बड़बिल, बालक मध्य विद्यालय सरायकेला, एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला, एसटीआर संजय, उउवि भद्रुडीह, उउवि पठानमारा और कदमडीहा.

