सरायकेला/ Pramod Singh स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में बुधवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रखंड के 19 टीम ने हिस्सा लिया. जिसमे अंडर 17 बालक वर्ग के 8, बालिका वर्ग की 4 एवं अंडर 15 के बालक वर्ग के 7 टीमों ने हिस्सा लिया.

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सांत्वना जेना ने किया. सांत्वना जेना ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जितनी शिक्षा की जरूरत होती है उतना ही खेलकूद भी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक विकास व मानसिक विकास के साथ नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित होती है. उद्घाटन समारोह में मौके पर हरेकृष्ण महतो, कामिनी कांत मेहता, विमल डोगरा, कौशिक दत्ता, तपन महतो, खेलाराम मुर्मू एवं सुमंत धीर सामंत सहित सभी खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद थे.

