सरायकेला/ Pramod Singh भाजपा ने आगामी 10 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाले तिरंगा यात्रा और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर ज़िला कार्यालय में रविवार को एक बैठक की. बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने की.


बैठक में ज़िला प्रभारी सुबोध कुमार गुड्डू ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और आस-पड़ोस में भी तिरंगा वितरण करें.

भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की ताकत को पूरी दुनिया ने देखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है.
मंच संचालन मधु गोराई ने किया. बैठक में पूर्व ज़िलाध्यक्ष बिजय महतो, कार्यक्रम संयोजक राजा सिंहदेव, राकेश मिश्रा, सूर्या देवी, कविता दास, अभिषेक आचार्य, बिश्वजीत प्रधान, बद्री दारोगा, सुमित चौधरी, लिपु महंती, बीजू दत्ता, राजकुमार सिंह, पंकज सिंह, दिवाकर सिंह, मुरली प्रधान, सुमन मुखर्जी, मनोज शर्मा, प्रशांत महतो, खिरोद महतो, मनसा लोहार सहित कई ज़िला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे.

