चांडिल/ Vikash Thakur भाजपा कुकड़ू मंडल के उपाध्यक्ष नारायण महतो का शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया. उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर फैल गई.

परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी. इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए टाटा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हृदय गति रुक गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई.
नारायण महतो संगठन के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता माने जाते थे. वे लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए थे और क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी. उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त किया. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है.

