सरायकेला/ Pramod Singh जिले के पठानमारा पंचायत के ग्राम थोलकों में रविवार को बीर बिरसा मुंडा पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया. इस पुस्तकालय का निर्माण आदिवासी विकास समिति, धूमकुड़िया के सहयोग से हुआ है. पुस्तकालय का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया.

इस अवसर पर सोनाराम बोदरा ने कहा कि शिक्षा और ज्ञान के प्रसार के लिए पुस्तकालय एक महत्वपूर्ण साधन है. उन्होंने कहा कि बीर बिरसा मुंडा पुस्तकालय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए एक उपयोगी संसाधन बनेगा. उन्होंने आदिवासी विकास समिति, धूमकुड़िया के प्रयासों की सराहना की. बोदरा ने कहा कि इस पुस्तकालय से ग्रामीणों को शिक्षा और ज्ञान के नए अवसर प्राप्त होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि समाज की प्रगति ऐसे सकारात्मक प्रयासों से ही संभव हो पाती है.
पुस्तकालय के उद्घाटन के मौके पर ग्रामवासियों ने एकजुट होकर जिला परिषद अध्यक्ष का स्वागत किया और आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय ग्रामीण बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के बेहतर साधन उपलब्ध कराएगा. बोदरा ने कहा कि पुस्तकालय समाज के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि बीर बिरसा मुंडा पुस्तकालय ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ज्ञान और शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा.

