सरायकेला Report By Pramod Singh बाइक चोरी के मामले में सरायकेला मंडल कारा में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक कैदी की पहचान मनसा महतो के रूप में हुई है, जो सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव का निवासी था.

मिली जानकारी के अनुसार, मनसा महतो को राजनगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में 16 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सरायकेला मंडल कारा भेजा था. जेल में बंद रहने के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि वह जॉन्डिस से पीड़ित था.
करीब एक सप्ताह पूर्व उसे जॉन्डिस का गंभीर अटैक आया, जिसके बाद जेल प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया था.
एमजीएम अस्पताल में भी कैदी की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ. इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उसे रिम्स रांची भेजा गया. जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
कैदी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक का माहौल है. वहीं प्रशासन द्वारा पूरे मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
