कांड्रा/ Bipin Varshney थाना अंतर्गत अमलगम स्टील कंपनी के पार्किंग में बुधवार की शाम करीब 7:45 बजे के आसपास एक टेलर में अचानक आग लग गई जिसके बाद अफरा- तफरी मच गई.

विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस फायर ब्रिगेड को दी. समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका है. बताया जाता है कि टेलर संख्या RJ47GA- 3704 का चालक टेलर के केबिन में खाना बना रहा था. इसी दौरान अचानक ब्लास्ट की आवाज आई और टेलर धू- धूकर कर जल उठा संभावना जताई जा रही है, कि खाना बनाने वाला सिलेंडर ब्लास्ट करने से या हादसा हुआ है. फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.
देखें video

विज्ञापन
