सरायकेला/ Pramod Singh बाहुड़ा रथ यात्रा के शुभ अवसर पर श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट सरायकेला द्वारा स्वर्गीय कालूराम चौधरी की पुण्य स्मृति में कालूराम चौक पर 23वां भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
जगन्नाथ धाम पुरी की परंपरा अनुसार बाहुड़ा रथ वापसी के समय बड़टांड़ पर कालूराम चौक में भगवान रात्रि विश्राम करते हैं. रात्रि विश्राम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा भव्य आरती कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया. कालूराम चौक पर राउरकेला के कलाकार स्वर्ण रेखा, मनोज और जमशेदपुर के कलाकार बलदेव, बालकिशन और अर्पणा के भजनों द्वारा एक से बढ़कर एक ओड़िया भजन प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम में सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, एसएसआई रामरेखा पासवान, भोला मोहंती आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
