सरायकेला/ Pramod Singh नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विगत 23 मार्च को आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा में उत्तीर्ण नव साक्षरों के बीच गुरुवार को बालक मध्य विद्यालय सरायकेला में साक्षरता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी कंचन कुमारी सिन्हा ने की. कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सांत्वना जेना मुख्य रूप से उपस्थित थीं. इस अवसर पर बीपीओ ने सभी नव साक्षरों के बीच अंक पत्र सह साक्षरता प्रमाण पत्र का वितरण किया.

सांत्वना जेना ने जानकारी दी कि सरकार की ओर से जिले में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत सभी विद्यालयों के पोषक क्षेत्रों से 18 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों की पहचान कर उन्हें साक्षर बनाया जा रहा है. साक्षर बनाने के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान की ओर से नव साक्षरों के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाती है.
बालक मध्य विद्यालय सरायकेला के पोषक क्षेत्र से 49 निरक्षरों की पहचान की गई थी. सभी को साक्षर बनाने के बाद विगत 23 मार्च को मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा में सभी नव साक्षर सफल रहे थे. मौके पर विद्यालय की शिक्षिका रीना सेठी, डोली दास, मौसुमी मन्ना, अनिल कुमार मिश्रा, धीरज कुमार सिंह एवं विक्रम सामल सहित सभी नव साक्षर मौजूद थे.

