सरायकेला: जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने मंगलवार को झारखंड के महाधिवक्ता एवं अधिवक्ता कल्याण कोष ट्रस्टी कमिटी के चेयरमैन राजीव रंजन से रांची उच्च न्यायालय स्थित कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान सरायकेला सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए बार भवन निर्माण की मांग को एक बार फिर दोहराया गया.

मुलाकात के समय हाई कोर्ट रांची के अधिवक्ता एवं स्टैंडिंग काउंसिल मनोज कुमार भी उपस्थित रहे. महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि झारखंड सरकार पूरे राज्य में जहां अधिवक्ताओं के लिए भवन नहीं है, वहां भवन निर्माण को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरायकेला में भी जल्द ही बार भवन का निर्माण कराया जाएगा.
गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पूर्व ओम प्रकाश और तत्कालीन संयुक्त सचिव भीम सिंह कुदादा ने महाधिवक्ता और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से मुलाकात कर बार भवन निर्माण की मांग रखी थी. इसके बाद जमीन की मापी पूरी कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई थी. अब इस दिशा में ठोस कदम उठने की संभावना प्रबल हो गई है. इस अवसर पर ओम प्रकाश ने जानकारी दी कि महाधिवक्ता राजीव रंजन को देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पर लिखी उनकी ग्रंथ के लिए बधाई भी दी गई.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
