सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला गैरेज चौक स्थित बंधन बैंक में शुक्रवार को 10वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर बैंक मैनेजर रनदीप चौधरी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि बैंक की उपलब्धियों में उपभोक्ताओं और कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने बताया कि बंधन बैंक भारत की प्रमुख बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा कंपनी है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है. स्थापना के बाद से बैंक ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं.

उन्होंने कहा कि बैंक अपने उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने और देश के आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है. स्थापना दिवस के मौके पर बैंक ने अपने ग्राहकों और हितधारकों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में और बेहतर सेवाएं देने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम में कृष्ण सनवर, श्रुति रंजन, मकर चंद्र महतो, प्रकाश कुमार, अरुण सिंह मुंडा और सौम्य रंजन कवि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

