सरायकेला: जिले के खरसावां बड़ाबांबो गांव में पांच वर्ष बाद मंगलवार को पारंपरिक वार्षिक जंताल पूजा का आयोजन किया गया. पूरे विधि- विधान के साथ पाउड़ी स्थान में मुख्य दिवरी संतोष नायक ने पूजा संपन्न करवाई.

इस अवसर पर गांव के सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की गई. ग्रामीणों ने बताया कि जंताल पूजा का आयोजन हर पांच वर्ष बाद किया जाता है. पूजा में आसपास के गांवों से भी किसान शामिल हुए और सभी ने भक्ति भाव से पूजा कर वर्ष भर अच्छी पैदावार की प्रार्थना की. ग्रामीणों ने बताया कि यह पूजा आदिवासी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है और इससे गांव में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहती है. इस दौरान करीब 30 बकरों की बलि दी गई. पूजा में सहायक दिवरी विजय नायक, सुशांत नायक, सोहन महतो, कार्तिक महतो, प्रशांत महतो, कपिलेश्वर मोदी, अनंत नायक, श्याम नायक, दीपक नायक, प्रभु नायक, चंद्रकांत नायक, शंकर नायक, उमेश नायक, भुवनेश्वर महतो, रइबु मुदी, गुरुचरण महतो, देवेन नायक समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

