सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी तथा जिला आयुष पदाधिकारी डॉक्टर पूनम कुमारी ने बुधवार को संयुक्त रूप से आयुष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया. सरायकेला पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए.

मौके पर संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक पद्धति से रोगियों का उपचार करना भारत सरकार एवं आयुष मंत्रालय का सराहनीय प्रयास है. उन्होंने कहा कि प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां पारंपरिक ज्ञान को जीवित रखने के साथ नई पीढ़ी के लिए भी वरदान साबित हो रही हैं. एलोपैथिक दवाओं के साइड इफेक्ट्स होते हैं जबकि आयुर्वेदिक पद्धति गहन अध्ययन पर आधारित एक प्रमाणिक प्रणाली है.
शिविर में ऑस्टियोआर्थराइटिस और मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग पद्धति से मरीजों की जांच और दवा वितरण किया गया. पिछड़ी जनजातीय महिलाओं के बीच मासिक धर्म के दौरान सफाई हेतु सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया.
आयुष विभाग समय- समय पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से शिविर आयोजित करता है, जिससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें. शिविर में डीपीएम अलिप मिश्रा, सीएचओ डॉक्टर सोनाली प्रगति, सीएचओ डॉक्टर डिंपल कुमारी, डॉ वरुण गिरी, योग प्रशिक्षक राकेश साहू, विवेक अग्रवाल, रूपेश पुथाल, संतोष महतो, सरिता महतो, सादेश्वरी महतो सहित बड़ी संख्या में मरीज और सहिया मौजूद थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
