सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी के नेतृत्व में नृपराज जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. महिला थाना प्रभारी SI कुमारी तिलोत्मा की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं और महिलाओं को महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, साइबर फ्रॉड, डायल 112, नशा मुक्ति, अफीम और गांजा की खेती रोकथाम तथा महिला अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई.

अभियान में बाल विवाह रोकथाम और कानूनी प्रावधानों के विषय में भी जागरूक किया गया. कार्यक्रम में ASI नंदिता बिरुआ, आरक्षी कृपा भेंगरा, आरक्षी अंजली मुर्म और आरक्षी अनुराधा उपस्थित रहीं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
