सरायकेला/ Pramod Singh प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में रविवार को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई.

बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार धीर सामंत पप्पू ने की. प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि राज्य प्रायोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम 6 अगस्त को निर्धारित था. लेकिन शिक्षामंत्री रामदास सोरेन के साथ हुई दुर्घटना के कारण प्रदेश कमिटी ने आंदोलन को एक माह के लिए स्थगित कर दिया है.
अब यह आंदोलन अगले माह से शुरू किया जाएगा. प्रदेश कमिटी ने 5 सितंबर से अनिश्चितकालीन मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम तय किया है. सरायकेला प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक इसमें भाग लेंगे और अपना सहयोग देंगे.
बैठक में प्रखंड स्तर पर कोष की व्यवस्था के लिए संकुल स्तरीय टीम का गठन किया गया. टीम के सदस्य सभी सहायक अध्यापकों से मिलकर कोष की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. बैठक में शंकर बारीक, जीवन कवि, गौतम मोहंती, करमु महतो, रंजीता महतो, संजू होनहागा, चांदमणि पूरती, रंजीता ज्योतिषी, रुक्मिणी महतो, रवीन्द्रनाथ पड़िहारी, खेलाराम मुर्मू और विमल महतो सहित दर्जनों सहायक अध्यापक उपस्थित थे. प्रखंड अध्यक्ष ने सभी सहायक अध्यापकों से अपील की कि वे निर्धारित कार्यक्रम में भाग लें और अपने अधिकारों की लड़ाई में संघ के साथ एकजुट रहें.

