सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप में रविवार को खेले गए मैचों में जेएमबी कोचा और माहिर एफ सी ने शानदार जीत दर्ज की.

पहले मैच में जे एम बी कोचा ने एम एल सी भेलाईडीह की टीम को 5-1 से पराजित किया. मैच के 12वें मिनट में रामप्रसाद सामड़ ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. 25वें मिनट में कृष्णा सामड ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया. मध्यांतर के बाद कोचा की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार तीन गोल और दागे तथा मैच को 5-1 से अपने नाम कर लिया.

दूसरे मैच में माहिर एफ सी ने किलर मेन बुरूडीह को 4-2 से हराया. मैच के 20वें मिनट में राजू बारी और 22वें मिनट में सूरसिंह सामड ने गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी. मध्यांतर के बाद राजू बारी ने अपना दूसरा गोल किया और विजय सोय ने गोल कर स्कोर 4-1 तक पहुंचा दिया. बुरूडीह की ओर से भी एक गोल हुआ लेकिन वे हार से नहीं बच सके.
कल अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेले जाने वाले मैच
पहला मैच: अर्बन सिटी सीतारामपुर बनाम रीडिंग एफ सी खरसावां और एम एल सी भेलाईडीह सिनी बनाम जे एम बी कोचा एफ सी, समय 2:00 बजे. दूसरा मैच: के एफ सी खरसावां बनाम यूनाइटेड एफ सी चांडिल, समय 4:00 बजे.

