सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के आज खेले गए मैचों के परिणाम घोषित हुए. पहले मैच में तूड़ियान एफ सी ने डी एस ब्रदर्स सरमाली को 2- 0 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. वहीं, दूसरे मैच में दीनबंधु स्पॉटिंग चक्रधरपुर और जिया स्पॉटिंग सीनी का मुकाबला 2- 2 की बराबरी पर समाप्त हुआ.

तूड़ियान एफसी की जीत
वर्षा से प्रभावित पहले मैच के 25वें मिनट में तुड़ियान एफ सी के दिनेश गोप ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई. मैच के 46वें मिनट में विजय गोप ने गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया.
दीनबंधु और जिया का मैच ड्रॉ
दूसरे मैच में दीनबंधु स्पॉटिंग चक्रधरपुर ने पहले हाफ में ही 2-0 की बढ़त बना ली थी. मैच के 22वें मिनट में शत्रुघ्न गागराई और 24वें मिनट में मनीष महतो ने गोल किए. हालांकि, दूसरे हाफ में जिया स्पोर्टिंग ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया.
अर्जुना स्टेडियम खरसावां में 20 जुलाई को खेले जाने वाले मैच
पहला मैच: एम एल सी भेलाईडीह सिनी बनाम जे एम बी कोचा एफ सी, समय 2:00 बजे. दूसरा मैच: माहिर एफ सी नयाडीह बनाम बुरूडीह किलर मेन, समय 4:00 बजे.

