सरायकेला: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इंडिगो एयरलाइन की हालिया अव्यवस्था पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से Ministry of Civil Aviation, Government of India को ट्वीट करते हुए कहा कि इंडिगो एयरलाइन की अव्यवस्था ने पूरे देश में यातायात प्रभावित किया है.

पूर्वी भारत के यात्री विशेष रूप से मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित हुए हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस गैरज़िम्मेदाराना रवैए के कारण लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और देश के विकास की गति पर भी असर पड़ा है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि एयरलाइन केवल किराया वापस करके मामले से नहीं बच सकती. जनता को हुए व्यापक नुकसान की भरपाई की पूरी जिम्मेदारी एयरलाइन को उठानी होगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
