सरायकेला: जिले के पठानमारा और दोबाडिह आंगनबाड़ी केंद्रों का नवीनीकरण बीएन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ‘बीएन शिशु घर’ कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया. यह पहल इंपैक्ट फॉर न्यूट्रिशन परियोजना के तत्वावधान में की गई और इसे पोषण अभियान, मिशन सक्षम आंगनवाड़ी तथा नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम से भी जोड़ा गया है.


नवीनीकरण कार्य पूरा होने के बाद 9 सितंबर 2025 को आयोजित समारोह में डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर नीतीश कुमार सिंह ने रिबन काटकर दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया और पोषण वाटिका में पौधारोपण किया. इस मौके पर डीएसडब्लूओ सत्या ठाकुर, सीडीपीओ सुरुचि, सुपरवाइजर सविता सिंहा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

नए स्वरूप में तैयार आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और माताओं के लिए बेहतर सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और पोषण जागरूकता से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराई गई है. इसका उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ, सुरक्षित और प्रोत्साहनपूर्ण माहौल देना है.
कार्यक्रम में बीएन वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक मानस रघुवंशी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र नन्हें बच्चों की शिक्षा और पोषण का पहला आधार हैं. इन्हें मजबूत बनाना हमारे भविष्य को मजबूत बनाने जैसा है. वहीं, अंक फाउंडेशन के निदेशक अभिषेक किशोर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी का सशक्तिकरण बच्चों और माताओं के जीवन स्तर को बदल सकता है और यह पूरे जिले के लिए एक मॉडल बन सकता है. इस अवसर पर सहयोगी तनवीर और सोनू, आंगनबाड़ी की धात्री और गर्भवती महिलाएं, मुख्य सेविका और सहायिकाएं भी उपस्थित रहीं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
