सरायकेला/ Pramod Singh कृषि विभाग में शुक्रवार को सरायकेला प्रखंड के पठानमारा एवं हुदू पंचायत के करीब 70 किसानों के बीच मोटे अनाज के बीज का वितरण किया गया. वितरित किए गए बीज में अरहर, मक्का एवं मडवा जैसे मोटे अनाज के बीच शामिल थे. बीज का वितरण कर रहे एटीएम नीरज कुमार श्रीवास्तव एवं कॉर्डिनेटर पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की ओर से जिले में मोटे अनाज की खेती पर विशेष बल दिया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पूरे विश्व में मोटे अनाज की मांग है. जिले के किसानों को मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. ताकि मोटे अनाज की खेती से किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके. उन्होंने बताया कि मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरायकेला प्रखंड के दो पंचायतों के किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया है. मौके पर कृषि विभाग के अन्य कर्मियों के साथ सभी किसान मौजूद थे.

