आदित्यपुर: नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के पिता स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर परिवारजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

कार्यक्रम की शुरुआत पूरे विधि- विधान से हुई, जिसमें पुत्र पंकज कुमार सिंह और पुत्रवधू अस्मिता कुमारी ने पूजा- अर्चना की. इसके बाद श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि कॉमरेड स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह को लोग जनवादी विचारधारा के प्रतीक के रूप में याद करते हैं. वे स्वर्गीय राम छवि सिंह के सहयोगियों में से एक थे और इमरजेंसी काल में 10 दिनों तक सरायकेला जेल में भी रहे थे. वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह अपने सिद्धांतों और विचारों के कारण सदा लोगों के बीच स्मरणीय रहेंगे.
कार्यक्रम में राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, डीएन सिंह, संजय कुमार सिंह, एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, सत्येंद्र प्रभात, सुरेश धारी, आयकर निरीक्षक संतोष चौबे, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, प्रमोद गुप्ता, कमलेश कुमार, संतोष यादव, भुनेश्वर यादव, आरके अनिल, राकेश कुमार, सुनील शर्मा, मनोज चौरसिया, अधिवक्ता नीरज कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, प्रभास कुमार झा, मिथिलेश कुमार झा, आशुतोष गुप्ता, सिमरन मेहरा, फौजी शैलेंद्र सिंह, राजेश यादव, श्याम कुमार, ओम प्रकाश, विनोद कुमार सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे.

