सरायकेला/ Pramod Singh आदित्यपुर में आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षित और स्वस्थ्य भोजन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया गया. अभिहित अधिकारी सह उप मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने आदित्यपुर स्थित विभिन्न मिष्ठान भंडार, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की औचक जांच की.

जांच के दौरान मिठाई दुकानों में बेचे जा रहे मिठाई की गुणवत्ता की जांच की गई. गुणवत्ता जांच हेतु विभिन्न मिष्ठान भंडारों से नमूना संग्रहण किया गया. पनीर और कच्चा खोवा में स्टार्च की ऑन स्पॉट जांच की गई.
सभी प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, FSSAI मानक वाले खाद्य पदार्थों का प्रयोग करने और केवल FSSAI द्वारा प्रमाणित रंगों का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया. उन्हें अनावश्यक रंगों का इस्तेमाल करने से परहेज करने की सलाह भी दी गई.
पर्व-त्योहार को देखते हुए इस तरह का अभियान संपूर्ण जिला में चलता रहेगा. खाद्य सुरक्षा विभाग का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित और स्वस्थ्य भोजन प्रदान करना है, और इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं.
नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करें और किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से करें.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
